Home Top Ad

Responsive Ads Here

कंप्यूटर क्या है, इसका महत्व, विशेषताएँ, उपयोग - What is a computer

Share:

कंप्यूटर क्या है, इसका महत्व, विशेषताएँ, उपयोग, और कार्य के बारे में
कंप्यूटर

कंप्यूटर एक मशीन है जो डेटा को ग्रहण करती है व इसे सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार परिणाम के लिए प्रोसेस करता है कंप्यूटर एक समय में बहुत सारे काम कर सकता है |

    कंप्यूटर

    कंप्यूटर एक मशीन है जो डेटा को ग्रहण करती है व इसे सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार किसी परिणाम के लिए प्रोसेस करता है |

    अक्सर लोग सोचते है कि कंप्यूटर एक सर्वशक्तिमान सुपरमेन की तरह है, परन्तु ऐसा नहीं है | यह एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो तीव्र गति से कार्य करता है और कोई गलती नहीं करता है | इसकी क्षमता सीमित है |

    कंप्यूटर क्या है

    कंप्यूटर अंग्रेजी भाषा के कंप्यूट (compute) शब्द से बना है जिसका अर्थ है गणना करना | हिंदी भाषा में इसे संगणक कहते है | इसका उपयोग बहुत सारी सूचनाओं को प्रोसेस करने के लिए होता है |
    कंप्यूटर क्या है, इसका महत्व, विशेषताएँ, उपयोग, और कार्य के बारे में
    कंप्यूटर क्या है 

    कंप्यूटर एक समय में एक साथ बहुत सारे काम को कर सकता है और वो भी बिना किसी गलती के, जो कि मनुष्य की तुलना में बहुत अधिक है |

    1.     डेटा –

    किसी वस्तु के बारे में जानकारी हासिल करना डेटा कहलाता है, डेटा एक अव्यवस्थित आंकड़ा है | यह प्रोसेस के पहले की अवस्था है | आमतौर पर डेटा को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है –
    संख्यात्मक डेटा और अल्फान्यूमेरिक डेटा

    संख्यात्मक डेटा –

    संख्यात्मक डेटा में 0 से 9 तक के अंकों का प्रयोग किया जाता है जैसे कि – अंकगणितीय संख्याएँ, रोल नंबर आदि |

    अल्फान्यूमेरिक डेटा –

    अल्फान्यूमेरिक डेटा में अंको, अक्षरों तथा चिन्हों का उपयोग किया जाता है जैसे कि – पता आदि |

    2.     सूचना –

    सुचना अव्यवस्थित डेटा का प्रोसेस करने के बाद प्राप्त परिणाम है जो व्यवस्थित होता है |

    कंप्यूटर का महत्व –

    आजकल हर आदमी जिसने भी computer का नाम सुन रखा है, वह इसका महत्व जानता है, बड़ी-बड़ी कंपनी और सरकारी दफ्तरों में डाटा को स्टोर और उसकी देखभाल करने में तो computer का प्रयोग होता ही है, बिजली और टेलीफोन के बिल बनाने, रेल में बर्थ या सीट का आरक्षण करने जैसे आम जनता के कार्यो में भी computer का उपयोग होता है |

    कंप्यूटर का उपयोग दिन पर दिन बढता ही जा रहा है, शिक्षा तथा मनोरंजन के क्षेत्रों में भी computer का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है |

    वर्तमान में व्यस्त दिनचर्या के समय में जीवन में लगभग प्रत्येक क्षेत्र में computer का उपयोग अनिवार्य हो गया है, क्योंकि computer से हमारे अमूल्य समय की बचत होती है, वही दूसरी ओर- आंकड़ों की बढती हुई मात्रा के कारण उनका मनुष्य के द्वारा रखरखाव करना जटिल होता है, computer का उपयोग इसीलिए और भी अवश्यक हो गया है |  

    कंप्यूटर की विशेषताएँ –

    कंप्यूटर में बहुत सारी विशेषता होती है और इन्ही विशेषताओं के कारण computer आजकल मनुष्य का सबसे बड़ा और विश्वास करने योग्य मित्र बन गया है | इसकी कुछ विशेषताएँ इस प्रकार है –
    1.     किसी भी काम को बहुत तेज गति से करना,
    2.     जितना काम बताया जाए, उतना ही काम करना,
    3.     हर काम को पूरी तरह सही-सही करना,
    4.     अपनी ओर से कोई गलती ना करना,
    5.     अपना काम बिना रुके बिना किसी की मदद के करते रहना,
    6.     आंकड़ो के भंडार को कम जगह में संग्रह करके रखना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराना,
    7.     यह पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार तीव्र निर्णय लेने में सक्षम है |

    कंप्यूटर के उपयोग –

    आज के दौर में हर जगह computer का उपयोग किया जाने लगा है और computer का उपयोग करके अपने हर काम को आसान बनाया जा रहा है|
    1.     शिक्षा के क्षेत्र में,
    2.     बैंक में,
    3.     प्रशासन में,
    4.     व्यापार में,
    5.     रेलवे और वायुयान आरक्षण में,
    6.     वैज्ञानिक अनुसन्धान में,
    7.     प्रकाशन में,
    8.     रक्षा के क्षेत्र में,
    9.     संचार में,
    10.                        चिकित्सा विज्ञान में और
    11.                        मनोरंजन में |

    कंप्यूटर के कार्य –

    1.     डेटा संकलन ( Data Collection )
    2.     डेटा संचयन ( Data Storage )
    3.     डेटा संसाधन ( Data Processing )
    4.     डेटा निर्गमन ( Data Output )

    कंप्यूटर कैसे कार्य करता है –

    कंप्यूटर कोई भी कार्य स्वयं नहीं करता है, बल्कि यह हमारे निर्देश पर किसी प्रोग्राम के अनुसार ही कार्य करता है | हर एक प्रोग्राम को कोई कार्य करने के लिये इनपुट डाटा की आवश्यकता होती है | हम इनपुट साधनों जैसे- की-बोर्ड, माउस, स्कैनर, आदि के द्वारा अपना इनपुट डाटा तथा प्रोग्राम computer को देते है |
    कंप्यूटर क्या है, इसका महत्व, विशेषताएँ, उपयोग, और कार्य के बारे में
    कंप्यूटर 

    computer का CPU अथवा प्रोसेसर द्वारा हमारे दिये गये आदेशों अर्थात प्रोग्राम का पालन किया जाता है | यह प्रोग्राम इस तरह से लिखा होता है कि उसका ठीक-ठीक पालन करने से कोई काम पूरा हो जाता है |

    प्रोग्राम का पालन पूरा हो जाने पर अथवा बीच में ही प्रोग्राम का परिणाम अर्थात आउटपुट किसी आउटपुट साधन जैसे स्क्रीन या प्रिंटर पर भेज दिया जाता है |

    यदि हम प्रोग्राम या आउटपुट या दोनों को भविष्य में उपयोग करने के लिये सुरक्षित रखना चाहते है, तो उन्हें सुचना संचित करने के विशेष साधनों जैसे फ्लॉपी डिस्क, हार्ड डिस्क या पैन ड्राइव पर भेजकर सुरक्षित कर सकते हैं |

    दोस्तों, अगर इस पोस्ट के बारे में आपका कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट जरुर करें | आपका अमूल्य समय देने के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद |

    No comments